बल्दीराय के इब्राहिमपुर गांव में खंभा लगाते विद्युत निगम के कर्मी। स्रोत- विभाग
पयागीपुर/वलीपुर। जिले में बीते बुधवार को आई तेज आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था तीसरे दिन शुक्रवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकी। बल्दीराय, इसौली और हलियापुर उपकेंद्रों से जुड़े करीब 150 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है।
विभाग के मुताबिक आंधी में 350 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए जबकि 50 से अधिक ट्रांसफार्मर और तार व इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए।
शुक्रवार तक 14 फीडरों पर बिजली बहाल हो गई, लेकिन कई गांव अभी तक अंधेरे में हैं। बल्दीराय उपकेंद्र के 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इसौली और हलियापुर उपकेंद्रों के 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति भी बाधित है।