फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन दिवसीय रुद्राभिषेक शुरू नौ यजमानों ने किया पूजन

Sun, 09 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ के बाबा जनवारीनाथ धाम में सामूहिक रुद्रा​भिषेक में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लंभुआ। बाबा जनवारीनाथ धाम परिसर में शनिवार से तीन दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया है। पहले दिन नौ यजमानों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मुख्य आचार्य अमित त्रिपाठी व आचार्य राहुल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन कराया। दूध से अभिषेक के साथ ही भक्तों ने सावन मास में रुद्राष्टक, भस्म आरती भी की। यजमान सीआरपीएफ के पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक लक्ष्मी नारायण मिश्र, कमला मिश्र, प्रदीप शर्मा, अखिलेश सिंह, सतीश बरनवाल, रेखा बरनवाल, जीत बहादुर वर्मा, पूनम सिंह, शुभम आदि ने हिस्सा लिया। इस दौरान आचार्य विपिन शुक्ल, आचार्य सुधांशु समेत अन्य पुरोहित मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें