फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लंभुआ में भाजपा ने निकाली कलश वंदन यात्रा

Sun, 09 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कलश यात्रा के दौरान पूजन करते लोग। स्रोत- भाजपा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संत शिरोमणि रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भाजपा ने कलश वंदन यात्रा निकाली। यह यात्रा शनिवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रही। विधायक सीताराम वर्मा ने यात्रा का शुभारंभ किया। जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमनराव कोरी और मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा थे।
विज्ञापन


इन सभी ने अर्जुनपुर मंडल के भरखरे से कलश पूजन किया। यात्रा शिवगढ़, तातोमुरैनी, हरिहरपुर और अर्जुनपुर होते हुए लंभुआ बाजार पहुंची। यहां मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंगद, ब्लाॅक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह व राजेंद्र वर्मा, संजय सिंह, राजेश मिश्रा और सर्वेश बरनवाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें