फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बीएलओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 06 Aug 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील बूथों के निरीक्षण के दौरान कांपा में एक बीएलओ के अनुपस्थित रहने एवं दो बीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने तीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। गांव का विकास कार्य ठीक नहीं मिलने पर प्रधान के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत चुनाव के पहले बूथों की व्यवस्था ठीक करने का निर्देश अधीनस्थों को डीएम और एसपी ने दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अदिति सिंह एवं एसपी सोनिया सिंह ने गुरुवार बल्दीराय विकास खंड के कांकरकोला, जरईकलां, हलियापुर, कांपा, बीहीनिदूरा व महमूदपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने गांव में प्रसाधन, विद्युत, संपर्क मार्ग आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी ली। डीएम ने पंचायत मतदाता सूची के इपिक रेशियो की भी जानकारी ली।
एक गांव बीहीनिदूरा को छोड़कर बाकी पांच गांवों का इपिक रेशियो ज्यादा पाया गया। डीएम ने बीएलओ को इपिक रेशियो दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कांपा में एक बीएलओ के अनुपस्थित रहने एवं दो का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर तीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कांपा में विकास कार्य ठीक नहीं मिलने पर डीपीआरओ को जांच का निर्देश दिया। महमूदपुर एवं कांपा प्राथमिक विद्यालय का प्रसाधन ठीक कराने का निर्देश बीएसए को दिया। कांकरकोला, जरईकलां एवं हलियापुर विद्यालय में कोई छात्र यूनीफार्म नहीं मिलने पर डीएम नाराज हो गईं। उन्होंने प्रधानाध्यापक शशि मौल्य, रेखा सिंह, बृजमोहन सिंह एवं संबंधित एबीएसए को चेतावनी दी है। एसपी ने थानाध्यक्ष को निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम सदर व सीओ सिटी नवीन कुमार भी मौजूद रहे।

63 सेक्टर व 14 जोनल मजिस्ट्रेट नामित
मतदेय स्थलों की जांच के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गुरुवार को 63 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 14 जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारियों को जोनल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
मजिस्ट्रेट नामित करते हुए डीएम ने अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों की व्यवस्था का निरीक्षण करने का निर्देश उन्हें दिया  है। आठ अगस्त की शाम तक नामित मजिस्ट्रेटों से रिपोर्ट मांगी गई  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें