फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरा तार, तीन जानवर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। लोलेपुर उपकेंद्र से संचालित लाइन का जर्जर विद्युत तार शुक्रवार की रात पखरौली गांव मे गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक भैंस व तीन कुत्ते झुलस गए। ग्रामीण रात में कई इंजीनियरों को फोन पर घटना की सूचना देने के बाद किसी तरह लाइन बंद कराई। सुबह जब फॉल्ट की मरम्मत करने विद्युत संविदा कर्मी गांव पहुंचे तो नाराज ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए काम पूरा होने के बाद छोड़ने को कहा।
विज्ञापन

भदैंया विकास खंड के पखरौली ग्राम पंचायत में बिजली आपूर्ति लोलेपुर उपकेंद्र से होती है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब छह माह से विद्युत सप्लाई तार टूटने से आए दिन बाधित होती रहती है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अचानक चलती लाइन का तार गांव के बीच में गिर गया। इसकी चपेट में आने से फिरोज की एक भैंस तथा गली में बैठे तीन कुत्ते झुलस गए।
जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जेई और एक्सईएन को फोन से घटना की जानकारी देने की कोशिश की लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। फोन नहीं उठने पर ग्रामीणों ने एसडीओ से बात करके बिजली आपूर्ति को बंद करवाया। एसडीओ के निर्देश पर शनिवार की सुबह जब चार संविदा कर्मी घनश्याम यादव, बालमुकुंद निषाद, बहाऊ और अनुज कुमार बिजली का तार दुरुस्त करने पहुंचे तो ग्रामीणों उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना अधिकारियों को देते हुए काम पूरा होने के बाद छोड़ने को कहा। ग्रामीणों की जिद को देखते हुए संविदा लाइनमैन पखरौली गांव की लाइन को दुरुस्त करने में दिन भर जुटे रहे। मौके पर उनकी देखरेख के लिए ग्रामीण भी मौजूद रहे। शाम को काम पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने विद्युत संविदा कर्मियों को छोड़ा।
केबल लगाने के लिए भेजे गए संविदा कर्मी
इस संबंध में अवर अभियंता केके मिश्र ने बताया कि गांव में तार की जगह केबल लगाने के लिए कर्मी भेजे गए हैं। तार गिरने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने कार्य पूरा होने के बाद लाइनमैनों को वापस भेजने के लिए कहा है। लाइनमैनों को जबरन नहीं रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें