फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने की अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी ने की अपराधियों के खिलाफ अभियान की समीक्षा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए नोडल अधिकारी व एडीजी स्थापना पीयूष आनंद ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले के शातिर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की भी समीक्षा की। एडीजी ने पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों के पकड़े जाने को पुलिस का सराहनीय कदम बताया।
अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष आनंद दो दिवसीय दौरे पर गिजले के थानों में तैनात किए गए थानाध्यक्षों की तैनाती का अवलोकन करेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए शासन ने प्रत्येक जिलों में पुलिस विभाग को पर्याप्त बजट दिए हैं। विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने कानपुर देहात में हुई मुठभेड़ में पुलिस कर्मियों के शहीद होने की घटना को लेकर कहा कि पुलिस अधिकारियों को किसी बड़े अपराधी की गिरफ्तारी व मुठभेड़ से पूर्व पूरी तरह से सतर्कता बरतनी चाहिए। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें