फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चोरी की दो बकरियों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। स्थानीय पुलिस ने 27 जुलाई की रात बलुआगंज मजरा मलिकपुर में हुई बकरी चोरी की वारदात का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो बकरियां व 8,400 रुपये मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर छह बकरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

बलुआगंज मजरा मलिकपुर निवासी सलाहुद्दीन के घर से 27 जुलाई की रात चोर छह बकरियां उठा ले गए थे। बृहस्पतिवार को गोसाईगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुक्रवार दोपहर बलरामऊ जंगल से गोसाईगंज पुलिस ने बलुआगंज निवासी मुनव्वर अहमद, आदिल व लोलेपुर चौहानी, कोतवाली नगर निवासी मोहम्मद कामरान को गिरफ्तार कर लिया। चार बकरियां उन लोगों ने बेच दिया था। उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। (संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें