फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निर्माणाधीन पुल के नीचे मिला किसान का शव

Sun, 02 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 जयसिंहपुर के सपाही के पास खड़े ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
जयसिंहपुर/ मोतिगरपुर। जयसिंहपुर के सपाही स्थित मझुई नदी के निर्माणाधीन पुल के नीचे शनिवार सुबह किसान का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान मोतिगरपुर के भैरोपुर सरैया निवासी बाल मुकुंद पांडेय (45) के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त करने पहुंचे मृतक के छोटे भाई सुरेश ने बताया कि चार भाइयों में बाल मुकुंद बड़े थे। शुक्रवार को सुरेश का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। मोतिगरपुर पुलिस उन्हें थाने ले गई थी। वहां पर शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर के कार्यालय से देर शाम सुरेश को मुचलके पर छूटे। इसके बाद उन्होंने घर जाने के लिए भाई बाल मुकुंद के पास फोन किया था।

बाल मुकुंद घर से बाइक से उन्हें ले जाने के लिए निकले थे, लेकिन सुरेश से मुलाकात नहीं हुई थी। बाल मुकुंद के मोबाइल पर दोबारा संपर्क नहीं हो सका। सुरेश दूसरे के साथ देर रात घर पहुंचे। घर पर पता चला कि बाल मुकुंद घर नहीं पहुंचे हैं। इसी बीच शनिवार सुबह जयसिंहपुर के सपाही के मझुई नदी के पुल के पास शव मिलने के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें