फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुतली बम फेंककर दहशत फैलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकलां। बबुरी निवासी आरती सिंह के घर पर मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान के दौरान जीप पर सुतली बम फेंककर दहशत फैलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को मंझना के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तीन असलहे व कारतूस मिले हैं। आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार निर्मल की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि पुरानी रंजिश में मंगलवार दोपहर सुतली बम फेंककर बबुरी गांव में दहशत फैलाने के मामले में आरती सिंह ने चार नामजद व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश में मंगलवार रात पुलिस ने कई जगह दबिश दी। बुधवार को पुलिस ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे के मंझना ओवरब्रिज के पास से आरोपी दाउदपुर निवासी विष्णु प्रभाकर मिश्र, मझना निवासी आशीष पांडेय व बबुरी निवासी प्रिंसू मिश्र को गिरफ्तार किया।

सीओ ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन असलहा व कारतूस मिला है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी विष्णु प्रभाकर मिश्र हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें