फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकराही शरीफ उर्स में उमड़े जायरीन

Mon, 24 Oct 2016 10:49 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
उमड़ी जायरीन की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से सटे नेकराही शरीफ में हजरत हाजी अल्लाह मान शाह वारसी रहमत अलैह के 70वें सालाना उर्स के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न जनपदों से आए जायरीनों ने मजार पर चादर चढ़ाकर अमन-चैन की दुआ मांगी। नेकराही शरीफ छोटा देवा शरीफ के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन



नेकराही गांव में स्थित हजरत हाजी अल्लाह मान शाह वारसी रहमत अलैह के उर्स के तीसरे दिन सोमवार को गैर जनपदों से आए जायरीनों की भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न हिस्सों से आए जायरीनों की दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए भीड़ लग रही है।

रविवार की रात कव्वालों ने बाबा की मजार पर उनकी शान में कव्वाली प्रस्तुत की। मुंबई से आए अली वारिस ने समां बांध दिया। सोमवार को तीसरे दिन विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन शांति की दुआ मांगी। अंजुमने वारसी आस्ताने आलिया कुटी नेकराही शरीफ के सदस्य तारिक वारसी ने बताया कि बुधवार को सुबह 8:30 से शाम पांच बजे तक लंगर-ए-आम चलेगा। शाम सात बजे से पूरी रात महफिले शमां आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें