फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बीघा फसल जलमग्न, प्रदर्शन पर उतरे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र में करीब 52 किमी लंबी व 12 गांव से गुजरने वाली गुलालपुर ड्रेन की चपेट सेे नष्ट हुई फसल से परेशान प्रभावित किसान मंगलवार को प्रदर्शन पर उतर आए।
विज्ञापन

किसानों ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में गुलालपुर ड्रेन से प्रभावित 12 गांव को बाढ़ ग्रस्त घोषित करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा प्रतिपूर्ति के साथ सरकारी सहायता दिलाने की मांग की गई है। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
गौरीगंज तहसील क्षेत्र के सेवई हेमगढ़, खाखरदेई, पूरे इब्बादुल्ला, बेनीपुर बल्देव, बस्तीदेई, टोडरपुर, रानीपुर, राजापुर, घोसियान, बिहारीगंज, लोनिया का पुरवा व छरियावा गांव से गुजरने वाली करीब 52 किमी लंबी गुलालपुर ड्रेन से नष्ट हुई धान की फसल व गांव में भरे पानी से परेशान किसान मंगलवार को प्रदर्शन पर उतर आए।
विज्ञापन

किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन, कृषि विभाग व सिंचाई विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जानकारी के बावजूद ड्रेन की सफाई नहीं करने की बात कही।
किसानों ने एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए गुलालपुर ड्रेन में 21 नाले व 18 माइनरों के साथ बरसात के पानी से हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न होकर नष्ट होने की बात कहते हुए प्रभावित गांवों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग की है।
किसानों ने गुलालपुर ड्रेन से प्रभावित गांवों को बाढग़्रस्त घोषित नहीं करने, प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना के साथ अन्य सरकारी सहायता मुहैया नहीं कराने और ड्रेन सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें