फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह फलाने वालों पर लगेगा रासुका : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। पुलिस अधीक्षक ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने तथा हिंसात्मक घटना करने वालों पर रासुका की कार्रवाई का निर्णय लिया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस विभाग ने गांव-गांव मुनादी कराते हुए ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

इन दिनों जिले के साथ प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
डीजीपी ओपी सिंह के आदेश पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सभी थानाध्यक्षों को पत्र जारी कर इस संबंध में क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मुनादी करने का निर्देश दिया था।
एसपी का निर्देश मिलने के बाद जनपद पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष समेत तैनात समस्त उपनिरीक्षक व बीट सिपाही अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्षों की ओर से माइक से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले में किसी प्रकार का कोई भी बच्चा चोर गिरोह सक्रिय नहीं होने की बात बताई जा रही है।
पुलिस कर्मी यह भी बता रहे हैं कि यदि कहीं कोई ऐसी सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें न कि भीड़ इकठ्ठा कर किसी भी व्यक्ति पर टूट पड़े।
अफवाह फैलाने व हिंसात्मक घटना करने पर पुलिस विभाग की ओर से रासुका समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए जाने की भी जानकारी दी जा रही है।
बीट सिपाहियों को क्षेत्र के सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पंपलेट चिपकाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह कर्मी गांव व बाजार की दीवारों पर पोस्टर चिपकाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें