फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शहर से गांव तक रहेगा जगमग, निर्बाध मिलेगी बिजली

Thu, 31 Oct 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली पर रातभर गांव व शहर बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे। त्योहार पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वितरण निगम ने अवर अभियंताओं व कर्मचारियों को अपने उपकेंद्रों पर तैनात रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दीपावली त्योहार को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए 24 घंटे की बिजली आपूर्ति के निर्देश पर सिस्टम कंट्रोल ने 24 घंटे की आपूर्ति का कोड बुधवार रात को फिर जारी कर दिया। कोड जारी होते ग्रामीण और शहरी वितरण उपकेंद्रों के क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पारेषण निगम ने कर ली है।
निगम के अधिशासी अभियंता रवि कुमार यादव ने बताया कि दीपावली पर कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति वितरण उपकेंद्रों को दी जाएगी। कोई शटडाउन नहीं लिया जाएगा। वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंताओं को व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि खराबी की सूचना मिलते ही उसे तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया है। बिजली खराबी की सूचना उपभोक्ता दरियापुर मंडल कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें