फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऽशिक्षकों की समस्या के लिए सदन से सड़क तक किया जाएगा संघर्षऽ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षकों ने अपने संघर्ष के बल पर सारी उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी हर समस्या के निदान के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। ये बातें गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव के माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहीं। वे मंगलवार को मुस्तकीम इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक हित में वे हमेशा कार्य करते रहेंगे। हम ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सरकार को झुकाकर पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा पुस्तिका के साथ मानदेय, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण जैसी कई समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सरकार को विवश कर देंगे।
उन्होंने शिक्षकों से समर्थन मांगा। इससे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी ने प्रांतीय महामंत्री इंद्रासन सिंह, मंडलीय मंत्री शिवभूषण उपाध्याय, माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जिलामंत्री अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर उपाध्याय आदि पदाधिकारी व सदस्यों के साथ जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों से संपर्क कर समर्थन की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, जिला प्रवक्ता निजाम खान, वित्तविहीन शिक्षक महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंवर साहब सिंह, अमिताभ द्विवेदी, रामविशाल दुबे, किरन पांडेय, मनोज मिश्रा, मजहर हुसैन, इजहर अहमद, मो. हुसैन कुरेशी समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें