फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मनीपुर-दुर्गनभवानी मंदिर मार्ग पर दो घंटे लगा भीषण जाम

Mon, 29 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गौरीगंज के मनीपुर-दुर्गनधाम मार्ग पर लगा जाम। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गनभवानी मंदिर में रविवार को मां कात्यायनी के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में उमड़ी भीड़ के कारण मनीपुर-दुर्गनधाम, अत्तानगर-दुर्गनभवानी और सोगरा-दुर्गनभवानी मार्ग पर भीषण जाम लग गया। करीब दो घंटे तक कार, बाइक, साइकिल और पैदल चलने वाले लोग गर्मी और धूप में फंसे रहे। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर जाम खत्म कराया। 
विज्ञापन



मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। सिंगल मार्ग होने और दोनों ओर से वाहनों के प्रवेश से रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई लोग अपने वाहन छोड़कर पैदल ही मंदिर की ओर बढ़े। सैठा निवासी सुनील मिश्रा ने बताया कि दर्शन के लिए आए थे, लेकिन जाम ने मुश्किलें खड़ी कर दीं।


बच्चों और बुजुर्गों को घंटों धूप में खड़े रहना पड़ा। वहीं गौरीगंज निवासी उर्मिला तिवारी ने कहा कि आधे घंटे का सफर दो घंटे में तय करना पड़ा। इस दौरान पानी तक नहीं मिला।
विज्ञापन



मनीपुर निवासी राजेश शुक्ला का कहना था कि नवरात्र में हर बार भीड़ होती है, मगर इस बार छुट्टी होने से संख्या और ज्यादा रही। जाम के कारण श्रद्धालु ही नहीं, स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों की देरी हुई। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मंदिर में उमड़ी भीड़ और संकरी सड़क के कारण जाम की स्थिति बनी। अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें