फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धूप-छांव का चला दौर, उमस ने निकाला पसीना

Sat, 10 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
छाता लगाकर धूप से बचाव करती महिला। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पछुआ हवाओं की सुस्ती से शुक्रवार को धूप-छांव का मौसम बना रहा। दिन भर उमस चरम पर रही। लोग पसीना पोछते रहे। वहीं, धूप चटख होने की वजह से सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम ने अचानक पलटी मारी है। सुबह के समय बादल डेरा जमाए रहे, दोपहर बाद सूरज बादलों की ओट से निकला। दिन भर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। इस दौरान प्यास से लोगों का गला सूख जा रहा था। गला तर करने के लिए लोगों ने ठंडे पेय का सहारा लिया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 और न्यूनतम 41 प्रतिशत मापी गई।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 3.3 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें