फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मतदाता बनाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प

Sun, 08 Mar 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नए मतदाता बनने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन फाॅर्म छह लिए जाएंगे। बीएलओ के सत्यापन के बाद इन आवेदकों को मतदाता बनाया जाएगा। इसके लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

छह जनवरी से छह मार्च तक विधानसभा निर्वाचक नामावली के चले अभियान के समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग ने नए मतदाता बनाने का क्रम जारी रखा है। इसके लिए आयोग ने ऑनलाइन व ऑफलाइन सुविधा बहाल रखी है। बीएलओ को फॉर्म छह उपलब्ध कराए गए हैं। रविवार को छुट्टी के बाद कुछ बीएलओ अपने क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से साक्ष्य लिए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि लोग ऑनलाइन भी फॉर्म छह भर सकते हैं। बताया कि अभी नए फॉर्म कम आ रहे हैं। नोटिस की चल रही सुनवाई को देखते हुए बीएलओ को साक्ष्य लेने के निर्देश दिए गए हैं। 27 मार्च तक नोटिस का निस्तारण किया जाना है। सोमवार से इसमें तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें