फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर उफनाने से किसानों में चिंता, फसलें डूबने की आशंका

Sun, 08 Mar 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के गोविंदपुर में ओवर फ्लो हुई शारदा सहायक खंड-16 की जुड़वा नहर। संवाद
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। शारदा सहायक खंड-16 की जुड़वा नहर में पानी ओवरफ्लो होने से आसपास के किसानों की चिंता बढ़ गई है। नहर का पानी पटरी के ऊपर से बहते हुए दूसरे माइनर में जाने लगा है, जिससे किसानों में नहर कटने की आशंका को लेकर दहशत है।
विज्ञापन

गोविंदपुर के पूरे शुक्ला गांव के किसान रामदरश यादव ने बताया कि नहर में दो दिन से अधिक पानी आ रहा है। एक नहर का पानी दूसरी नहर में जा रहा है। यदि दबाव बढ़ा तो नहर कटने से इन्कार नहीं किया जा सकता। किसान गुरु नानक यादव, तेज बहादुर और रमेश चौरसिया ने बताया कि पिछले दो दिनों से नहर का पानी लगातार पटरी के ऊपर से बहकर दूसरे माइनर में जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सिंचाई विभाग ने स्थिति को नियंत्रित नहीं किया तो आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं सहित अन्य फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो सकती हैं।
रोजाना की जा रही मॉनिटरिंग
शारदा सहायक खंड-16 नहर के जेई अर्जुन मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है। विभाग की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही है। नहर कटने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें