फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों का दरवाजा तोड़कर छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूरे दुआशाह गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर छह लाख रुपये कीमत के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे दुआशाह मजरे डीह निवासी अवध बिहारी मिश्र बृहस्पतिवार को सपरिवार सुल्तानपुर शहर गए थे। देर रात चोर घर को खाली देखकर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
चोरों ने घर में रखे 24 हजार रुपये नगद के साथ ही करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसी गांव के विमल मिश्र के घर भी चोरों ने करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि विमल मिश्र के घर वालों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें