फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में जल्द दूर होगी चिकित्सकों की कमी : स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। प्रदेश में जल्द ही चिकित्सकों की कमी दूर होगी। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 29 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के साथ ही सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ये बातें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल एवं नवनिर्मित अस्पताल भवन के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली खामियों पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाते हुए दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
शुक्रवार को जनपद सुल्तानपुर जाते समय प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर के असैदापुर स्थित मलिक मोहम्द जायसी सयुंक्त जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, दवा वितरण काउंटर, वार्ड, क्षय रोग चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों ने अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. शमीम आशिया अजीजी के अस्पताल में नहीं बैठने की शिकायत की।
इससे नाराज मंत्री ने सीएमओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वहीं अस्पताल में मिली खामियों पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाते हुए उसे दुरुस्त करने को कहा। इसके बाद मंत्री ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के मैनेजर से अस्पताल मेें हुए कार्यों के संबंध में पूछताछ की।
कहा कि 30 नवंबर तक अस्पताल को हस्तांतरित करें, जिससे अस्पताल का संचालन शुरू हो सके। इस दौरान मीडिया से मुखातिब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
वर्ष 2017 के पूर्व प्रदेश में मात्र 13 मेडिकल कॉलेज थे। जो 22 करोड़ जनता के लिए पर्याप्त नहीं थे। जनता की दिक्कतों को देखते हुए 29 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना कराई जा रही है।
इसमें से सात संचालित भी हो चुके हैं। कहा कि प्रदेश में अभी चिकित्सकों की कमी है। जल्द ही चिकित्सकों की कमी दूर की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, गोविद सिंह, राम प्रसाद मिश्र, केशव सिंह व रणवीर सिंह समेत कई भाजपा नेता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें