फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात व 75 हजार की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करेथा गोसरपुर गांव में एक घर को खाली पाकर चोरों ने 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 75 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के करेथा गोसरपुर गांव निवासी सैय्यद इम्तियाज गुजरात में काम करते हैं। मौजूदा समय में सैय्यद इम्तियाज अपने घर आए हैं। कुछ दिन पहले सैय्यद अपने परिवारीजनों के साथ रिश्तेदारी में गए थे।
बुधवार को जब वह घर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इम्तियाज ने बताया कि घर में रखे 75 हजार रुपये की नगदी और करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें