फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केस दर्ज कराने गए युवक को पूर्व जिपं सदस्य ने थाने के सामने पीटा

Wed, 20 Nov 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार(सुल्तानपुर)। कूरेभार थाना क्षेत्र के परवर गांव निवासी मुजाहिद बेग का गांव के ही पड़ोसी मिर्जा हसीन बेग व हसीब बेग के परिवार से जमीन के विवाद में रंजिश चली आ रही है। मुजाहिद बेग का आरोप है कि दूसरे पक्ष की तरफ से मुजेश गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उन्हें फोन पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए मुजाहिद बेग कूरेभार थाने के सामने एक चाय की दुकान पर बैठकर प्रार्थना पत्र लिख रहे थे। इसी बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए और मुजाहिद बेग की जमकर पिटाई कर दी। मुजाहिद बेग की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें