फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी से लौटा युवक घर छोड़कर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सऊदी अरब से घर पहुंचा एक युवक फरार हो गया है। शुक्रवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम फरार युवक की तलाश में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से युवक की खोजबीन की अपील की है। पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अभियाकलां (सिप्तापुर) का एक युवक सउदी अरब में नौकरी करता है। तीन दिन पहले वह सऊदी अरब से भारत आया था। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसकी जांच हुई थी।
इसके बाद बुधवार को अमेठी जिले के जगदीशपुर गांव में मायके में रह रही पत्नी व बच्चों से मिलने पहुंचा था। जब इसकी सूचना अमेठी जिले के स्वास्थ्य विभाग को हुई तो बृहस्पतिवार की सुबह टीम उसकी जांच पड़ताल के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम उसकी जांच कर ही रही थी कि वह स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो गया। ससुराल से भागकर बृहस्पतिवार की शाम वह अपने गांव पहुंचा और अपनी मां से मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को दे दी।
शुक्रवार की सुबह 11 बजे सीएचसी की स्वास्थ्य टीम जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह सुबह ही घर से भाग गया। घर पर उसकी मां ही मिली। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें