सुल्तानपुर। बरुई गांव में मंगलवार की रात एक युवक घर में बेहोश मिला। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बरूई गांव निवासी रामचरन का पुत्र धर्मेंद्र (22) मंगलवार की रात घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पु लिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।