कूरेभार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र कूरेभार के पटना सैदखानपुर निवासी दूधनाथ पासवान (45) रोजाना की तरह सोमवार रात घर के बाहर सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक बिस्तर से नहीं उठे तो परिजनों को संदेह हुआ। करीब जाने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई थी।
यह जानकारी होने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मौत की जानकारी कूरेभार थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।