फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर युवक की धुनाई

Sat, 19 Sep 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे आरोपी युवक की परिवारीजनों ने धुनाई कर दी। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार शाम घर में सफाई कर रही थी। तभी गांव का ही जयप्रकाश घर का दरवाजा खुला देखकर अंदर पहुंच गया। जयप्रकाश ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाया तो परिवारीजन वहां पहुंच गए और जयप्रकाश की धुनाई कर दी।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ पीपरपुर जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें