फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आश्वासन पर किया मजदूर के शव का अंतिम संस्कार

Sun, 15 Mar 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भरखरे में मृतक के परिजनों से बातचीत करते सीओ ऋतिक कपूर व प्रभारी तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी। - स
विज्ञापन
लंभुआ। भरखरे निवासी मजदूर समर बहादुर की शुक्रवार रात अज्ञात लोगों की ओर से लाठी से पीट-पीटकर की गई हत्या में शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। रविवार को सीओ और तहसीलदार के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हो गए। गांव में शव को दफन करके अंतिम संस्कार किया गया। सीओ और तहसीलदार ने परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग का वादा किया है। वहीं, अभी तक पुलिस को हत्या आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

शिवगढ़ के भरखरे निवासी समर बहादुर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार सुबह समर बहादुर का शव अवसानपुर गांव के पास नहर में मिला था। मृतक के छोटे भाई रामराज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद समर बहादुर का शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। रविवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
रविवार सुबह मृतक के तीनों बेटे अनिल, सुनील व महेंद्र गांव पहुंचे। सीओ ऋतिक कपूर व प्रभारी तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि आश्वासन के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए हैं। सीओ लंभुआ ने बताया कि पुलिस हत्यारोपियों का पता लगा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



10 वर्ष पहले भाई पर भी हुआ था जानलेवा हमला

लंभुआ। परिजनों के अनुसार करीब 10 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई अमर बहादुर पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि एक प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में इस प्रकरण में मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ था। आहत अमर बहादुर अपने परिजन व मवेशी के साथ पड़ोस के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील इटहरा गांव स्थित अपनी ससुराल में पलायन कर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें