सुल्तानपुर। विधानसभा के विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार से घर-घर गणना पत्रक वितरण शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन कार्य में सुस्ती रही। कई गांवों में पहले दिन गणना पत्रकों का वितरण नहीं हुआ। बीएलओ अपने कागजातों को सही करने में जुटे रहे।
तीन नवंबर को सदर तहसील व अन्य चारों तहसीलों में बीएलओ के प्रशिक्षण का कार्य पूरा कर दिया गया था। प्रशासन के निर्देश को देखते हुए बुधवार से घर-घर गणना पत्रक वितरण के कार्य में तेजी आने के आसार जताए जा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निवार्चन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि एसआईआर में 2053 बीएलओ लगाए गए हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्र में बूथवार बीएलओ को जिम्मेदारी देते हुए उन्हें गणना पत्रक उपलब्ध करा दिया गया है।
बताया कि चार दिसंबर तक बीएलओ को गणनापत्रक प्रत्येक घर से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूरा नहीं करने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश उपजिलाधिकारियों को दिए गए हैं। गणना पत्रक भरने में बीएलओ को मतदाताओं की मदद करनी होगी।