सुल्तानपुर। करौंदीकला के नरायनपुर नागनाथपुर में मनरेगा से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य में करीब 60,347 रुपये का दुरुपयोग मिला है। जांच में सरकारी धनराशि का दुरुपयोग मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने आरोपी कर्मचारियों व प्रधान को नोटिस जारी करते हुए दुरुपयोग की गई 60,347 रुपये राशि को सरकारी खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
गांव में बनवाई गई इंटरलॉकिंग की लंबाई जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी को कम मिली थी। बीडीओ ने इसकी माप कराई थी। सरकारी धनराशि का दुरुपयोग मिलने पर बीडीओ ने आरोपी ग्राम प्रधान राम दवर, तत्कालीन पंचायत सचिव वीर बहादुर व सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक महेंद्र पांडेय को नोटिस जारी किया था।
इसमें तीनों आरोपियों को बराबर धनराशि मनरेगा के सरकारी खाते में जमा करने के निर्देश दिए थे। आरोपियों की ओर से अभी तक सरकारी धनराशि नहीं जमा करने पर गांव निवासी राजेंद्र पांडेय ने बीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों से सरकारी धनराशि जमा कराने की मांग की है। मनरेगा उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ का पत्र मिला है। आरेापियों से धनराशि जमा कराई जाएगी।