पंत स्टेडियम में आर्म आर्म बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमेच्योर आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन की शुरुआत शनिवार हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय ने किया।
आर्म बॉक्सिंग के डायरेक्टर नसरुद्दीन, कोषाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की निगरानी में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पहले दिन हरियाणा ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। उत्तर प्रदेश की मेजबान टीम ने चार गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर टीम ने एक सिल्वर मेडल हासिल किया। महाराष्ट्र के खाते में एक गोल्ड और एक ब्राॅज मेडल आया। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन और एमेच्योर आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित की जा रही है।