फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क पटरी पर अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा

Sat, 31 Jan 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के शाहगंज चौराहे के पास सड़क की पटरी पर हुए कब्जे को तोड़ती जेसीबी। स्रोत-नगर पालिका
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में शनिवार को नगर पालिका व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर 9500 रुपये जुर्माना वसूला। सड़क की पटरी पर किए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। इसके अलावा अतिक्रमणकारियों के सामानों को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने शहर के डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, दरियापुर चौराहा ओवरब्रिज तक व वापसी में नगर पालिका कार्यालय तक सड़क की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करवाया। कई अतिक्रमणकारियों के सामान भी जब्त किए गए। नगर पालिका की कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों की नगर पालिका कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि अभियान लगातार चलता रहेगा। वेंडिंग जोन में नियमित रूप से पथ विक्रेताओं की जीपीएस फोटोग्राफ ली जा रही है। उनकी उपस्थिति भी दर्ज की जा रही है। निर्धारित स्थल पर दुकानें नहीं लगाने वाले पथ विक्रेताओं को नोटिसें जारी कर आवंटन निरस्त करने की प्रकिया की जाएगी। अभियान में अवर अभियंता नीलम, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह, अनूप कुमार भारती सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें