फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ईंट से कूंचकर की गई थी ट्रक चालक की हत्या

Fri, 26 Dec 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। अयोध्या-जौनपुर रेल ट्रैक पर हरपुर गढ़वा के पास गत पांच मार्च को रेलवे लाइन के किनारे ट्रक चालक सत्यप्रकाश पाल (22) निवासी कंधई, पवई, जिला आजमगढ़ की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। पुलिस ने नौ माह बाद खुलासा किया। पुलिस ने झारखंड के दो आरोपियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सत्य प्रकाश पाल ट्रक चलाता था। उसके गांव में एक ईंट भट्ठे पर झारखंड के कुगांव, घाघरा, बिमरला, गुमला निवासी सुजीत उरांव व हुसिर घाघरा, बिमरला, गुमरला निवासी संजय कच्छप काम करते थे। सुजीत व सत्य प्रकाश की दोस्ती था। उसका सुजीत के घर पर आना-जाना था।

इसी बीच सत्य प्रकाश का सुजीत की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया। एक दिन सुजीत ने सत्य प्रकाश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। सुजीत ने सत्य प्रकाश की हत्या का इरादा बना लिया। पांच मार्च को सुजीत ने ईंट से सत्य प्रकाश के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

बताया कि साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने संजय कच्छप व विवेक तिवारी निवासी छच्छूपट्ठी, पवई, आजमगढ़ के साथ मिलकर सत्यप्रकाश के शव को रात में अखंडनगर के हरपुर गढ़वा के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। मृतक के पिता चंद्र देव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से वारदात का खुलासा कर दिया।

अखंडनगर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने तीनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद की है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें