लखनऊ में प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चौहान को ज्ञापन देते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिका
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चौहान को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड की तर्ज पर प्रदेश में भी जीएसटी पेनाल्टी व ब्याज माफी योजना लागू करने की मांग की।
प्रदेश महामंत्री ने वाहनों की चेकिंग में अवैध वसूली, मानवीय त्रुटि पर उत्पीड़न, गोदाम से वाहन रिलीज में रिश्वतखोरी और फिजिकल वेरिफिकेशन के नाम पर वसूली जैसी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने भयमुक्त व्यापार माहौल के लिए सख्त निर्देश जारी करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रदेश संयुक्त मंत्री गोपाल महेश गुप्ता, अनिरुद्ध बरनवाल, राकेश अग्रहरि, युवा उद्यमी शाश्वत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद