फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्यसभा सांसद के केस में एसआई गैरहाजिर

Thu, 05 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर दर्ज हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के केस में बृहस्पतिवार को भी एमपी-एमएलए कोर्ट में कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल अनुपस्थित रहे। जिसकी वजह से सुनवाई बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के तत्कालीन उप निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह व आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस केस में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। उपनिरीक्षक मुकेश पटेल को फाइनल रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखना था, लेकिन वे गैर हाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें