फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नदी में डूबने से ई रिक्शा चालक की मौत

Thu, 05 Feb 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। मकसूदन गांव में बृहस्पतिवार सुबह ई रिक्शा चालक की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी राजमणि निषाद (45) रोज की तरह शौच के लिए गांव के पास स्थित गोमती नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह असंतुलित होकर नदी में गिर पड़े और गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल लंभुआ स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजमणि निषाद ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें