फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला वृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर किया तुषारापात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गाढ़ी कमाई लगाकर खेतों की जुताई-बोआई की। माघ पूस की रात में सिंचाई की। दिसंबर महीने में हुई बरसात ने सोने पे सुहागा काम किया। खेतों में फसल लहलहा उठी। इसी के साथ सपनों और उम्मीदों को भी पंख लग गए। लगा कि साल भर खाने-पीने का राशन मिल जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ ही शादी-ब्याह में सहूलियत होगी। थोड़ा-बहुत केसीसी का ऋण भी भर देंगे लेकिन जिले में हुई ओला वृष्टि ने उम्मीदों पर तुषारापात कर दिया। तेज हवा के साथ हुई बारिश व ओला वृष्टि से अन्नदाता खून के आंसू रो रहे हैं।
रबी की फसलें बर्बादी की कहानी बयां कर रही है। अमर उजाला ने शनिवार को फसलों के नुकसान का जायजा लिया तो किसानों के चेहरे का दर्द छलक पड़ा। उनकी आंखें नम हो गईं। उनकी पीड़ा यह भी है कि जिला प्रशासन को किसानों के खेतों में हुआ नुकसान दिखाई नहीं पड़ रहा है। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के किसान प्रशासन की सर्वे रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले में एक लाख 30 हजार हेक्टेयर में गेहूं व दलहनी-तिलहनी फसलों की बुआई किसानों ने कराई है। दिसंबर माह में हुई बारिश से रबी की सभी फसलों को फायदा हुआ था। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार फसलों में अच्छी पैदावार होगी।
किसान फसलों से होने वाली आमदनी से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ शादी-ब्याह समेत गृहस्थी के अन्य कार्य अच्छे ढ़ग से करने की उम्मीद पाल रखी थी। मार्च माह में हुई तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओला वृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
किसान फसलों में हुए नुकसान को लेकर चिंतित हो गए हैं। फसलों में हुए नुकसान को जानने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे में बल्दीराय व लंभुआ तहसील क्षेत्र में कोई भी नुकसान नहीं होने की बात कही गई है, जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है। बल्दीराय क्षेत्र में बारिश व ओला वृष्टि ने जमकर नुकसान हुआ है। तहसील क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन की सर्वे रिपोर्ट पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें