फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेड सीट बदलने का मानक ही पता नहीं, लगाई फटकार

Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ सीएचसी के ओटी का जायजा लेते डीएम व अन्य। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
लंभुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मियों को बेड सीट बदलने का मानक भी पता नहीं है, शुक्रवार को लंभुआ में डीएम के निरीक्षण में यह बात सामने आई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक और दो संविदाकर्मी गैर हाजिर मिले। फार्मासिस्ट दवाओं का स्टॉक ही नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

नाराज जिलाधिकारी ने कर्मियों को फटकार लगाते हुए सीएमओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रैन बसेरा व धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया गया।
डीएम कुमार हर्ष ने सीएचसी परिसर की साफ-सफाई, भोजन, पेयजल व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, उपस्थिति पंजिका, एक्सपायरी दवाओं, ओपीडी, दवा वितरण, इमरजेंसी कक्ष, एनआईसीयू वार्ड, औषधि स्टोर कक्ष का जायजा लिया। 20 संविदा कर्मियों में दो अनुपस्थित, एक महिला कर्मी मातृत्व अवकाश पर मिलीं। मरीजों को मेन्यू के हिसाब से दिए जाने वाले भोजन की जानकारी ली।
निरीक्षण में एनआईसीयू वार्ड, बेबी फीडिंग कक्ष में ताला लगा मिला। रैन बसेरे के निरीक्षण में अव्यवस्था मिली। लोगों ने डीएम को बताया कि यहां चालक सोते हैं। उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला के साथ राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। किसान कुंवर बहादुर से क्रय केंद्र की सुविधाओं की जानकारी ली। धान बिक्री में लगने वाले समय की सही जानकारी किसान नहीं दे सके।
विज्ञापन

केंद्र पर धान खरीद का रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। बोरे की तौल सही मिली, प्रभारी को सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने लंभुआ के निर्माणाधीन उपनिबंधक कार्यालय का जायजा लिया। डीएम ने निर्माण सामग्री का सैंपल लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें