सुल्तानपुर। जिले के कुड़वार, अखंडनगर, दूबेपुर समेत अन्य बूथों पर शुक्रवार को युवक-युवतियों ने नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-छह भरा। प्रभारी जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि अनंतिम सूची पर छह फरवरी तक आने वाले दावे व आपत्तियों का सही निस्तारण कराया जाएगा। लोग अपनी आपत्तियां दे सकते हैं। -संवाद