फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्टेडियम टीम ने ट्रेनी सुल्तानपुर को 12-8 से हराया

Tue, 01 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ प्रभारी मंत्री व अन्य। स्रोत- स्टेडियम 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। पुरुष हैंडबॉल के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम टीम ने ट्रेनी सुल्तानपुर को 12-8 से हराकर खिताब जीता। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने समापन समारोह में कहा कि सरकार खेलों के लिए हर संभव मदद को तैयार है।
विज्ञापन


खेल निदेशालय की ओर से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीसरे दिन पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की देखरेख में कुल आठ टीमों ने इसमें भाग लिया। इनमें स्टेडियम, लिटिल एंजेल और जूनियर नारायणपुर जैसी टीमें शामिल रहीं।

फाइनल में स्टेडियम के विजय नारायण और अजीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ट्रेनी सुल्तानपुर की ओर से कान्हा, वैभव और विनय गौड़ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्र, आसिफ, श्वेता, रोली, कामरान और सुमित शामिल रहे।
विज्ञापन


समारोह का संचालन मुनेंद्र मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अनूप गुप्ता, रागिनी, करन, दानिश, साहिल, सुमित गौड़, कामरान, मुकेश और शिवा पाल शामिल रहे।

जानसी, सत्यमन्यू और भानू प्रसाद को भी उनके प्रदर्शन के लिए सराहा गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें