फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जेल में पीएसी जवानों की व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा

Sun, 27 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी जवानों की व्यवस्थाओं का रविवार रात पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों के लिए आवंटित कमरे, मेस और वॉशरूम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। एसपी ने मेस में भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए स्वयं भोजन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने पीएसी के आरक्षियों से बातचीत कर ठहरने की व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक प्रांजिल अरविंद, जेलर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें