फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बनने के बाद ही उखड़ने लगी 32 लाख से बनी सड़क

Wed, 19 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विकवाजितपुर से भपटा तक बनाई जा रही सड़क का विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
भदैंया। विकवाजितपुर से भपटा गांव तक 32 लाख रुपये से सड़क पेंटिंग होते ही गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। सड़क उखड़ने से ग्रामीणों में रोष है। जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग खंड तीन के जेई ने ग्रामीणों को जांच करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक के विकवाजितपुर से भपटा गांव तक करीब चार किमी लंबे संपर्क मार्ग पर पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग खंड तीन ने दो किमी की पेंटिंग कराई। ग्रामीणों का कहना है कि पेंटिंग की गई आधी सड़क की गिटि्टयां दूसरे दिन से ही उखड़ने लगी। सोमवार को सड़क पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसे घटिया कार्य बताते हुए विरोध जताया। भपटा व मझलेगांव के अरुण सिंह, रतीपाल, मनमोद साहू, प्रमोद, अशोक कुमार, श्यामलाल, जगप्रसाद, विश्वनाथ और अभिषेक ने जेई को इसकी जानकारी दी। कहा कि डीएम से इसकी शिकायत की जाएगी। विभाग के अवर अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि सड़क की जांच करके घटिया कार्य मिलने पर फर्म से दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें