फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घनश्याम हत्याकांड में बचाव पक्ष की शेष बहस जारी

Fri, 27 Feb 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में एडीजे प्रथम की अदालत प्रतिदिन बहस पर सुनवाई कर रही है। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश संध्या चौधरी की अदालत में आरोपी अजय नारायण सिंह के अधिवक्ता ने अपनी शेष बहस पूरी की। इस मामले में आरोपी दीपक सिंह की तरफ से शेष बहस की कार्यवाही पूरी होनी है। अदालत ने एक आरोपी की शेष बहस के लिए छह मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी वादी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने नारायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह, विजय नारायण सिंह, अजय नारायण सिंह व धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। दो आरोपियों की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं, आरोपी अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह के खिलाफ सुनवाई चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें