सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे करीब 25 साल पुराने हत्या के मामले में बुधवार को जज राकेश यादव के अवकाश पर होने से बहस की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल कोर्ट ने शेष बहस के लिए छह नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
अमेठी जिले के जगदीशपुर के पूरेमतऊ गौरा के वादी शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, राम विलास तिवारी, सह आरोपी अशोक कुमार शुक्ल व विजय कुमार को नामजद किया था। संवाद