फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्रा पर कार चढ़ाने के मामले में विवेचक की अर्जी खारिज

Thu, 05 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत में बुधवार को बी-फार्मा छात्रा पर कार चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास के आरोप से जुड़े मामले में आरोपी अजीत सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तलब किया गया। विवेचक सुनील कुमार ने हत्या के प्रयास के बजाय सड़क दुर्घटना व छेड़खानी का मामला बताकर सीजेएम कोर्ट में रिमांड परिवर्तन के लिए अर्जी दी थी। अभियोगी पक्ष के अधिवक्ता ने पुलिस की जांच रिपोर्ट पर आपत्ति जताई। अदालत ने विवेचक की अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी पर लगी धारा परिवर्तित करने के बजाय हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में 18 नवंबर तक उसकी न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी है। कोतवाली नगर की रहने वाली एक छात्रा की मां ने 24 सितंबर को स्थानीय कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप के मुताबिक 23 सितंबर को छात्रा पर कलेक्ट्रेट के सामने आरोपी ने कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें