फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ओएमआर शीट पर परखी गई 3,811 विद्यार्थियों की दक्षता

Sat, 28 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता और विषयों की समझ का आकलन करने के लिए शुक्रवार को मिडलाइन असेसमेंट टेस्ट (यूनिट टेस्ट) आयोजित किया गया। जिले के 23 विद्यालयों में हुई परीक्षा में 3811 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर सवालों के जवाब देकर दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परीक्षा के सुचारु संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान अखिलेश पांडेय ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सहभागिता और ओएमआर शीट पर उत्तर दर्ज करने की व्यवस्था भी परखी। इस टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया जाता है। आकलन के आधार पर कमजोर शैक्षिक दक्षताओं की पहचान कर उन्हें बेहतर बनाने के लिए शिक्षण प्रक्रिया में जरूरी सुधार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें