फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से बिजली गुल

Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
बारिश के दौरान शुक्रवार रात डाकखाना उपकेंद्र के संयंत्रों में सीलन आने से अचानक ब्रेकर ब्लास्ट हो गया। ब्रेकर ब्लास्ट होने से डाकखाना उपकेंद्र बंद हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे बाद उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


बारिश व आंधी के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ व डाल गिरने से करीब एक लाख आबादी की आपूर्ति रात भर बाधित रही। शनिवार को कई जगहों की आपूर्ति बहाल करने का दावा वितरण खंड ने किया है।

शुक्रवार शाम हो रही बारिश के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति को विद्युत वितरण खंड ने बंद कर दिया था। रात करीब आठ बजे उपभोक्ताओं का हल्ला मचने पर जब वितरण खंड ने शहर की आपूर्ति शुरू की तो डाकखाना उपकेंद्र का ब्रेकर ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन


ब्रेकर ब्लास्ट होने से पूरा सब स्टेशन बंद हो गया। उपकेंद्र से जुड़ी शहर की करीब 50 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खराबी की सूचना मिलते ही इंजीनियर भी मौके पर पहुंच गए। इंजीनियरों की छानबीन में ब्रेकर में बारिश की वजह से सीलन आना बताया जा रहा है।

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आधी रात के तकरीबन डाकखाना उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान रात भर उपभोक्ता बिजली समस्या से जूझते रहे। रात में ही आंधी व बारिश के दौरान पुलिस लाइंस के पास मेन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी।

डाल गिरने से पुलिस लाइंस की तरफ के आधा दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। शनिवार को डाल हटाकर मोहल्लों की आपूर्ति बहाल की गई। एसडीओ केसी प्रसाद ने बताया कि डाकखाना उपकेंद्र की आपूर्ति रात में ही बहाल कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश व आंधी के दौरान कई जगहों पर विद्युत लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें