गोसाईगंज। धौरहरा डीहढग्गूपुर निवासी राणा प्रताप सिंह (42) की सोमवार को आजमगढ़ के फूलपुर में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को घर पहुंचा तो परिजनों ने गोसाईगंज पुलिस को सूचना दी। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों ने बताया कि राणा प्रताप सिंह के पिता रामकेवल की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद से राणा प्रताप आजमगढ़ जिले के फूलपुर में अपने मामा ओम प्रकाश सिंह के घर पर रहते थे। वहां उनकी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव डीहढग्गूपुर गांव पहुंचा तो परिजनों ने गोसाईगंज पुलिस को बुला लिया। मृतक की शादी नहीं हुई थी। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)