फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विधायक के पैर से ठोकर मारते ही गिट्टियां निकलीं बाहर

Wed, 17 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर के बहोरापुर के पास सड़क दिखाते विधायक।
विज्ञापन
कादीपुर। फूलपुर रजबहा की पटरी पर बहोरापुर से भीलमपुर तक 1.27 करोड़ की लगात से बनने वाली 10 किमी लंबी सड़क की घटिया गुणवत्ता की पोल खुल गई। मंगलवार को सड़क का निरीक्षण करने कादीपुर के भाजपा विधायक राजेश गौतम पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक के पैर से ठोकर मारते सड़क की गिट्टियां बाहर आ गईं। नाराज विधायक ने मौके पर अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड 16 को तलब किया। स्थिति देख कार्य करा रहा ठेकेदार मौके से भाग निकला। विधायक के बुलाने पर पहुंचे अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड 16 शरद कुमार को फटकार लगाई। अधिशासी अभियंता ने घटिया निर्माण की बात स्वीकार करते हुए सड़क की गुणवत्ता सुधारने की बात कही। विधायक ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड करते हुए गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने के निर्देश दिए। डीएम से बात कर कार्रवाई के लिए कहा।
रजबहा की पटरी करीब दो किमी पक्की बनाई जा चुकी है, शेष पर कार्य अभी चल रहा है। कहा कि ग्रामीणों ने घटिया निर्माण की शिकायत की थी। अधिशासी अभियंता शरद कुमार ने बताया कि निर्माण घटिया हो रहा था, फर्म को गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए कहा गया है, साथ ही ठेकेदार पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें