फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रपत्रों को नहीं भरने वालों काे अंतिम मौका, 26 से बनेगी अनंतिम मतदाता सूची

Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कुड़वार के अझुई में प्रपत्रों को देखते मतदाता व बीएलओ।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अनुपस्थित, मृतकों व स्थानांतरित मतदाताओं की खोज में बीएलओ को लगाया गया है। इस कार्य में सहयोग के लिए अन्य बीएलओ और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक प्रपत्र नहीं भरने वाले लोगों को 26 दिसंबर तक अंतिम मौका दिया गया है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर अभियान शुरू करने के बाद सबसे पहले 18.43 लाख मतदाताओं की सूची जारी की थी। इसमें शामिल मतदाताओं का गहन पुनरीक्षण करके प्रपत्र भराने के निर्देश दिए गए थे। पिछले सप्ताह उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी सूचना में करीब 15.23 हजार मतदाताओं के प्रपत्र फीड हो गए थे। 3.23 लाख मतदाताओं में अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृतक शामिल हैं। जिसमें अनुपस्थित मिले करीब 66 हजार मतदाताओं का सही पता नहीं चला है। इन मतदाताओं ने प्रपत्र भी नहीं भरा है। ऐसे मतदाताओं का सही पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ ऐसे मतदाताओं के परिवार के मुखिया से संपर्क करके जानकारी जुटा रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि अभी तक प्रपत्र नहीं भरने वाले लोग 26 दिसंबर तक भर सकते हैं। मृतकों व स्थानांतरित मतदाताओं की पुष्टि के लिए उनके परिवार के मुखिया से हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं, ताकि सही मतदाता सूची बन सके। इसमें राजनीतिक दलों के बीएलए का भी सहयोग बीएलओ की ओर से लिया जा रहा है। 26 दिसंबर के बाद अनंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें