फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड गठन की गड़बड़ी दूर करने के लिए नए नक्शे का पुराने से होगा मिलान 18-21-41

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के पुनर्गठन में हुई गड़बड़ी को दूर करने के लिए नए नक्शे का पुराने नक्शे से मिलान होगा। मिलान में खामियां व जिला पंचायत के वार्ड में दूर का बीडीसी वार्ड मिलने पर उसे ठीक किया जाएगा। पुनर्गठन में गड़बड़ी की शिकायत व आपत्तियों को देखते हुए डीएम ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने पंचायतराज विभाग को दोनों नक्शा प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला पंचायत के 17 वार्डों के पुनर्गठन में कई वार्डों में हुई खामियों को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मंगलवार को संज्ञान में लिया है। पुनर्गठन में जिला पंचायत के वार्ड में बीच का बीडीसी वार्ड छोड़कर दूर का बीडीसी वार्ड जोड़े जाने को उन्होंने गंभीरता से लिया है।
डीएम ने इस संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी को वर्ष 2015 के चुनाव में जिला पंचायत वार्ड में जोड़े गए बीडीसी वार्ड का बना नक्शा व मौजूदा समय में जिला पंचायत वार्ड में जोड़े गए बीडीसी वार्डों का नक्शा बनाकर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। पुराने नक्शे से नए नक्शे का मिलान करने के बाद त्रुटियां पकड़ी जा सकेंगी।
विज्ञापन

इसमें दूर का बीडीसी वार्ड व अन्य खामियों मिलने पर उसे संशोधित किया जाएगा। डीएम के मुताबिक इससे ग्राम पंचायत, जिला पंचायत व बीडीसी वार्ड के किए गए पुनर्गठन में पारदर्शिता भी आएगी। पुनर्गठन के संबंध में विभिन्न जिला पंचायत के वार्डों में गड़बड़ी किए जाने की आई आपत्तियों का निस्तारण भी इसी आधार पर किया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर आपत्तिकर्ता को भी डीएम ने निस्तारण के समय बुलाने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने 31 दिसंबर को आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में बैठक बुलाई है। डीपीआरओ राधाकृष्ण भारती ने बताया कि विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बैठक होगी।
जिला पंचायत वार्ड के पुनर्गठन में वार्ड संख्या 30, 35, 34 व 39 समेत कई वार्डों में गड़बड़ी की शिकायतें हैं। इसमें कुछ वार्डों के पुनर्गठन में गड़बड़ी किए जाने के संबंध में आपत्तियां भी आई हैं। आपत्तिकर्ताओं ने सुनवाई के बाद शिकायतों के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें